Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-04

Ranchi News: अपराध नियंत्रण को लेकर रांची पुलिस की बड़ी तैयारी, जैप-1 ग्राउंड में टाइगर मोबाइल और थानेदारों ने किया फायरिंग अभ्यास

Ranchi News: अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था के दौरान पुलिस की तैयारियों को मजबूत करने के लिए रांची पुलिस जवानों की फायरिंग क्षमता बढ़ा रही है. इसी सिलसिले में बारियातू स्थित जैप-1 ग्राउंड में टाइगर मोबाइल के जवानों और पुलिस अधिकारियों के लिए फायरिंग अभ्यास कराया गया.

थानेदारों ने भी लिया ट्रेनिंग में हिस्सा
फायरिंग अभ्यास में रांची जिले के अलग-अलग थानों के थाना प्रभारी और संबंधित पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए. प्रशिक्षण के दौरान जवानों ने छोटे हथियारों के सुरक्षित इस्तेमाल का अभ्यास किया. इसके साथ ही अलग-अलग परिस्थितियों में लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाने की ट्रेनिंग भी दी गई.

अभ्यास के दौरान हथियारों के इस्तेमाल से जुड़े सुरक्षा नियमों का विशेष ध्यान रखा गया. पुलिसकर्मियों को तय प्रक्रिया के मुताबिक हथियार संभालने और फायरिंग करने का अभ्यास कराया गया. किसी आपात स्थिति में तेजी से फैसला लेने और प्रभावी कार्रवाई करने की क्षमता पर भी जोर दिया गया.



रांची पुलिस के मुताबिक, नियमित फायरिंग प्रैक्टिस से जवानों की हथियार संचालन क्षमता बेहतर होती है. इससे पुलिसकर्मियों में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ मौके पर तुरंत प्रतिक्रिया देने की क्षमता भी मजबूत होती है. पुलिस का मानना है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और कानून-व्यवस्था की चुनौती से निपटने के लिए जवानों का शारीरिक प्रशिक्षण जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी हथियारों के इस्तेमाल का नियमित अभ्यास भी है.



आने वाले समय में इस तरह के प्रशिक्षण के जरिए रांची पुलिस अपने जवानों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखने पर जोर दे रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !