Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-04

Seraikela Crime News: कपाली में पॉक्सो एक्ट के मामले में 42 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 42 वर्षीय बबलू अंसारी के रूप में हुई है. वह कपाली के हाशमी मोहल्ला डेमडुब्बी का रहने वाला है. कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था. इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.

गिरफ्तारी के बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. कार्रवाई में एएसआई मुन्ना राय के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !