Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-04

Pradhan Mantri Awas Yojana Urban: पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए केंद्र ने जारी किए 211.26 करोड़ रुपये, 14,084 परिवारों का पक्के मकान का सपना होगा पूरा

Pradhan Mantri Awas Yojana Urban: झारखंड के शहरी गरीब परिवारों के लिए पक्के घर का सपना अब पूरा होने की दिशा में बढ़ गया है. प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत केंद्र सरकार ने राज्य को 211.26 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है. इस राशि से राज्य के 14,084 चयनित परिवारों के मकान निर्माण का काम आगे बढ़ेगा. लाभुकों की सूची केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के पोर्टल पर जांच और सत्यापन के बाद तैयार की गई है.

फंड जारी होने के बाद अब संबंधित नगर निकायों को आवास निर्माण की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया है. चयनित लाभुकों को निर्माण के लिए मिलने वाली सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजने की तैयारी है. सरकार का लक्ष्य तय समय सीमा के भीतर मकानों का निर्माण पूरा कराना है.

एक घर के लिए मिलेंगे 2.50 लाख रुपये
योजना के तहत पात्र परिवार को पक्का मकान बनाने के लिए अधिकतम 2.50 लाख रुपये की सरकारी सहायता मिलेगी. इसमें केंद्र सरकार की ओर से 1.50 लाख रुपये और झारखंड सरकार की ओर से 1 लाख रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा निर्माण में लगने वाली बाकी रकम लाभुक को खुद जुटानी होगी.

सत्यापन के बाद तैयार हुई लाभुकों की सूची
लाभुकों के चयन की प्रक्रिया केंद्रीय पोर्टल पर जांच और सत्यापन के बाद पूरी की गई है. अब फंड मिलने के बाद नगर निकायों की जिम्मेदारी निर्माण कार्य को जमीन पर तेजी से आगे बढ़ाने की होगी. इस योजना से शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपना पक्का घर बनाने में मदद मिलेगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !