Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 10 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर, 8 से 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून की सक्रियता अभी बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार 7 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 5 से 7 सितंबर के बीच कहीं-कहीं गरज और वज्रपात की संभावना है, जबकि 8 से 10 सितंबर के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है.

7 सितंबर तक छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक झारखंड में मौसम पूरी तरह साफ नहीं होगा. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन की स्थिति बन सकती है. हालांकि, अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है.

5 से 7 सितंबर तक ठनका का खतरा
मौसम विभाग ने 5, 6 और 7 सितंबर को झारखंड के कुछ हिस्सों में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है. वहीं 8, 9 और 10 सितंबर को बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

इन इलाकों में ज्यादा असर
झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बारिश की संभावना है. 

रांची में सामान्य से कम रहा तापमान
पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा. वहीं डालटनगंज में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और बहरागोड़ा में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

जमशेदपुर में करीब 1000 MM बारिश
पिछले कुछ घंटों में रांची में 0.2 MM और सरायकेला में 0.5 MM बारिश रिकॉर्ड हुई. 1 जून से अब तक रांची में 1087.3 MM, जमशेदपुर में 993.3 MM और डालटनगंज में 1015.4 MM बारिश दर्ज की जा चुकी है. मौसम खराब होने और वज्रपात की स्थिति में लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !