Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि; बोले:- AI से आसान होगी पढ़ाई, दूर होंगी कमियां

Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर नमन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि समय के साथ शिक्षा का तरीका भी बदल रहा है. ऐसे में AI और नई तकनीक का इस्तेमाल पढ़ाई को ज्यादा आसान और प्रभावी बनाने में मदद कर सकता है.

उन्होंने कहा कि तकनीक के जरिए विद्यार्थियों की जरूरत के हिसाब से शिक्षा को बेहतर बनाया जा सकता है. झारखंड में भी शिक्षा व्यवस्था की कमियों को दूर करने और लगातार सुधार की दिशा में काम किया जा रहा है.

हेमंत सोरेन ने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा और तकनीक से जोड़ना जरूरी है, लेकिन इसके साथ उन्हें अपनी जड़ों और मूल्यों से जोड़े रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की भूमिका को नई पीढ़ी के भविष्य के लिए अहम बताया. उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !