Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Ranchi News: रांची में महिला पत्रकार से मारपीट का विरोध, अल्बर्ट एक्का चौक पर पत्रकारों का प्रदर्शन, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

Ranchi News: रांची में महिला पत्रकार से कथित मारपीट की घटना के विरोध में पत्रकारों ने प्रदर्शन किया. अल्बर्ट एक्का चौक पर सहाफी एसोसिएशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के आह्वान पर पत्रकार जुटे और घटना की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की.

अल्बर्ट एक्का चौक पर जुटे पत्रकार
प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों के साथ किसी भी तरह की हिंसा स्वीकार नहीं की जा सकती. उन्होंने महिला पत्रकार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई. पत्रकारों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और घटना के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “न्याय दो, सुरक्षा दो” के नारे लगाए.

सुरक्षित माहौल की उठी मांग
वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों को बिना डर और दबाव के अपना काम करने के लिए सुरक्षित माहौल मिलना जरूरी है. उनका कहना था कि पत्रकारों के साथ हिंसा की घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं.

प्रदर्शन में रांची प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, सुरेंद्र सोरेन, धर्मेंद्र गिरी, विपिन उपाध्याय, मो. जावेद, दानिश अयाज, रिजवी और असफर नवाज समेत बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए. प्रदर्शन के जरिए पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए महिला पत्रकार को न्याय दिलाने और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !