Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के धौलपुर में तेज रफ्तार वैन पानी से भरे गड्ढे में पलटी, महिला और 3 बच्चों समेत 4 की मौत, 7 घायल

 Rajasthan Road Accident: राजस्थान के धौलपुर जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. मनियां थाना क्षेत्र में एक सवारी वैन सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई. वैन में 11 लोग सवार थे. हादसे में तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गई. वहीं सात लोग घायल हुए हैं. हादसा फूलपुर गांव के पास हुआ. बताया जा रहा है कि वैन की रफ्तार तेज थी. अचानक चालक का गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रहा. इसके बाद वैन सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी.
हादसे के बाद मौके पर मची चीख पुकार
वैन के गड्ढे में गिरते ही आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई. ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे. गड्ढे में पानी भरा था. ग्रामीणों ने पानी में उतरकर वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला. इसी बीच पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा.

अस्पताल में चार लोगों की मौत
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने एक महिला और तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया. सात घायलों का इलाज शुरू किया गया. इनमें चार की हालत गंभीर बताई गई. गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया. वहीं तीन लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

हादसे की वजह की जांच कर रही पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैन काफी तेज रफ्तार में थी. इसी दौरान चालक गाड़ी को संभाल नहीं पाया. हालांकि पुलिस ने अभी हादसे की सही वजह साफ नहीं की है. पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही दुर्घटना का असली कारण सामने आएगा. पुलिस सड़क की स्थिति, वाहन की रफ्तार और हादसे से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !