Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Jamshedpur Road Accident: भुइयांडीह में ट्रेलर की चपेट में आए उत्तम कालिन्दी की इलाज के दौरान मौत, सीतारामडेरा थाने में मामला दर्ज

Jamshedpur Road Accident: जमशेदपुर के भूईयांडीह मेन रोड पर ट्रेलर की चपेट में आकर घायल हुए 57 वर्षीय उत्तम कालिन्दी उर्फ उत्तम मल्लिक की इलाज के दौरान मौत हो गई. उन्होंने शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे पारडीह स्थित उमा सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में दम तोड़ा. मौत के बाद उनके बेटे दीपक मल्लिक के बयान पर सीतारामडेरा थाना में ट्रेलर चालक के खिलाफ तेज और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है.

ट्रेलर छोड़कर भाग गया चालक
हादसे के बाद चालक ट्रेलर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था. पुलिस ने ट्रेलर संख्या JH20H 0984 को जब्त कर लिया है. अब पुलिस वाहन के आधार पर चालक की पहचान करने में जुटी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं.

उत्तम कालिन्दी ट्रक के इंजन बनाने का काम करते थे. उनकी कमाई से ही परिवार का खर्च चलता था. उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक परेशानी भी खड़ी हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !