Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Jharkhand News: कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित, 7 सितंबर को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

Jharkhand News: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का रविवार सुबह गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में निधन हो गया. उनके आकस्मिक निधन के बाद राज्य सरकार ने 6 और 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राजकीय शोक के दौरान उन सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से तिरंगा फहराया जाता है.

7 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालय बंद
राजकीय शोक के सम्मान में सोमवार, 7 सितंबर को राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे. इस दौरान राज्य में किसी भी तरह के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा. सरकार ने आदेश की प्रतियां राज्य के सभी वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय को भी भेज दी हैं.

सुदिव्य कुमार झारखंड सरकार में नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री थे. उनके निधन के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !