Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Hazaribagh Crime News: हजारीबाग में सेवानिवृत्त शिक्षक को बाइक सवार अपराधी ने मारी गोली, गंभीर हालत में रांची रेफर

Hazaribagh: हजारीबाग के पदमा प्रखंड के सूर्यपूरा में रविवार सुबह सेवानिवृत्त शिक्षक रामजय महथा को गोली मार दी गई. गोली उनकी कमर में लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. रामजय महथा सुबह करीब 8:30 बजे सूर्यपूरा मेडिकल चौक के पास दाढ़ी बनवाने गए थे. वहां से काम खत्म करने के बाद वह पैदल घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से एक बाइक सवार उनके पास पहुंचा. उसने अचानक रामजय महथा पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया. घटना के बाद घायल शिक्षक को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया.

CCTV से हमलावर की तलाश
गोली चलने की सूचना मिलते ही पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. फुटेज के आधार पर हमलावर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है. फिलहाल गोली चलाने की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !