Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Giridih News: गिरिडीह में ही होगा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार, विधानसभा नहीं लाया जाएगा पार्थिव शरीर, अंतिम विदाई देने पहुंचे हजारों लोग

Giridih: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री और गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से गिरिडीह में शोक की लहर है. रविवार सुबह हार्ट अटैक से उनके निधन की खबर सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सड़कों पर जुटे.

शहर के प्रमुख रास्तों से गुजरा पार्थिव शरीर
सुदिव्य कुमार सोनू के पार्थिव शरीर को वाहन से गिरिडीह शहर के अलग-अलग प्रमुख चौक-चौराहों से ले जाया गया. जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा होने लगी. कई लोगों ने हाथ जोड़कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. लोगों ने पुष्प अर्पित कर अपने जनप्रतिनिधि को अंतिम विदाई दी. इस दौरान कई समर्थक और आम लोग भावुक नजर आए. लोगों का कहना था कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन गिरिडीह के लिए बड़ी क्षति है. अंतिम दर्शन के दौरान शहर का माहौल गमगीन रहा.

विधानसभा नहीं लाया जाएगा पार्थिव शरीर
निधन के बाद यह तय किया गया है कि सुदिव्य कुमार सोनू का पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा नहीं लाया जाएगा. उनका अंतिम संस्कार उनके गृह क्षेत्र गिरिडीह में ही रविवार को किया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी दोपहर करीब 12 बजे तक गिरिडीह पहुंचने की जानकारी है. उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है.

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं. अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए बड़ी संख्या में लोगों के गिरिडीह पहुंचने की संभावना है. मंत्री के अंतिम दर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्क है. शहर के प्रमुख मार्गों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !