Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Jamshedpur Traffic Rules: जमशेदपुर पुलिस की शहरवासियों से अपील, चालान से बचने के लिए नहीं सुरक्षा के लिए पहनें हेलमेट और सीट बेल्ट

Jamshedpur Traffic Rules: सड़क सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने शहरवासियों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है. पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चारपहिया वाहन में सफर करने वालों से सीट बेल्ट लगाने को कहा है. पुलिस ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल सिर्फ पुलिस की चेकिंग के दौरान नहीं, बल्कि हर सफर में किया जाना चाहिए.


जमशेदपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए करें.  पुलिस ने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा के लिए वह लगातार प्रतिबद्ध है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !