Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

ED Raids TMC MP: टीएमसी सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, दिल्ली, कोलकाता और रांची में 7 जगह कार्रवाई

ED Raids TMC MP: तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार सुबह कार्रवाई शुरू की. ED की टीमें दिल्ली, कोलकाता और रांची में कुल सात जगहों पर एक साथ छापेमारी कर रही हैं. जांच एजेंसी की यह कार्रवाई कथित तौर पर आपत्तिजनक कंटेंट के प्रकाशन, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और कुछ सौदों के जरिए फंडिंग से जुड़े मामले में की जा रही है.

अखबार-ए-मशरिक से जुड़ी जांच
मोहम्मद नदीमुल हक उर्दू अखबार "अखबार-ए-मशरिक" के निदेशक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच का संबंध पश्चिम बंगाल के बिधाननगर थाने में दर्ज एक FIR से है. आरोप है कि कुछ संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के जरिए ऐसी गतिविधियों को फंड किया गया, जिनसे सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका थी.

बैंक खातों और फंडिंग की जांच
छापेमारी के दौरान ED की टीमें वित्तीय दस्तावेज, बैंक खातों और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही हैं. जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संदिग्ध रकम कहां से आई और उसका इस्तेमाल किन गतिविधियों के लिए किया गया. फिलहाल मामले में जांच जारी है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !