Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Jamshedpur Road Accident: सिदगोड़ा में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, चालक गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची सिदगोड़ा थाना पुलिस ने घायल चालक को एमजीएम अस्पताल भेजा. वहां उसका इलाज चल रहा है.

डिवाइडर से टकराने के बाद पलटा ऑटो
बताया जा रहा है कि चालक साकची से यात्रियों को लेकर बारिडीह जा रहा था. एग्रीको सिग्नल पार करने के बाद अचानक ऑटो की रफ्तार बढ़ गई. चालक वाहन को संभाल नहीं सका. ऑटो पहले डिवाइडर से टकराया और इसके बाद सड़क पर पलट गया.

कुछ देर प्रभावित रहा यातायात
हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई. ऑटो के पलटने से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बन गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. बाद में दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !