Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Gumla Accident: छुट्टी पर घर आए IRB जवान की सड़क हादसे में मौत, स्कूटी अनियंत्रित होने से हुआ दर्दनाक हादसा

Gumla Accident: गुमला के जारी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में पुलुंग निवासी 50 वर्षीय IRB जवान दिलीप लकड़ा की मौत हो गई. वह तीन दिन की छुट्टी पर अपने घर आए थे. जानकारी के मुताबिक, दिलीप निजी काम से स्कूटी लेकर घाघरा गए थे. लौटते समय डेबिडीह के पास अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े. 

हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई. स्थानीय लोगों ने उन्हें जारी के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जामताड़ा में तैनात थे दिलीप
दिलीप लकड़ा की पत्नी निपुणता लकड़ा के मुताबिक, वह जामताड़ा में IRB जवान के पद पर तैनात थे. तीन दिनों की छुट्टी पूरी होने के बाद उन्हें रविवार रात ट्रेन से वापस ड्यूटी पर जामताड़ा जाना था. लेकिन इससे पहले ही हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं.

पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए
दिलीप लकड़ा के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और दो बेटे हैं. जवान की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने भी जवान की असामयिक मौत पर दुख जताया.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !