Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Jamtara News: साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Jamtara News: साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।


पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली सूचना के बाद साइबर थाना और करमाटांड़ थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में टीम ने सकलपुर से बरमुण्डी जाने वाले रास्ते पर भेलाटांड़ स्थित पोखर के पास ट्रांसफॉर्मर पोल के समीप बांस के झुंड में छापेमारी की। इसी दौरान पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महाताब अंसारी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से चार मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किए गए।


क्रेडिट कार्ड के नाम पर बनाता था निशाना

पुलिस की जांच में आरोपी के साइबर ठगी के तरीके का भी खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, वह लोगों को फोन कर SBI क्रेडिट कार्ड बंद होने की बात कहता था। इसके बाद नया क्रेडिट कार्ड दिलाने का झांसा देकर पीड़ितों को अपने जाल में फंसाता था।

आरोपी लोगों के मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करवाकर क्रेडिट कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल करता था। इसके बाद इसी जानकारी का इस्तेमाल कर साइबर ठगी की जाती थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गतिविधियां देश के अलग-अलग राज्यों तक फैली हुई थीं।

BNS और IT Act के तहत केस दर्ज

मामले में आरोपी के खिलाफ BNS 2023, IT Act और Telecommunication Act की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

छापेमारी टीम में साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक हीरालाल महतो समेत रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

APK फाइल डाउनलोड नहीं करने की अपील

पुलिस ने आम लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा है कि बैंक, क्रेडिट कार्ड या किसी वित्तीय सेवा के नाम पर अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई APK फाइल डाउनलोड न करें। साथ ही बैंकिंग, कार्ड, OTP, PIN या अन्य गोपनीय जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा नहीं करें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !