Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Jamtara Flood News: जामताड़ा में बारिश के बीच बाढ़ का खतरा, मैथन और पंचेत डैम में जलस्तर बढ़ा

Jamtara Flood News: जामताड़ा में लगातार बारिश के बीच मैथन और पंचेत डैम के जलस्तर को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है. दामोदर घाटी जलाशय विनियमन समिति यानी DVRRC ने दोनों जलाशयों से होने वाली पानी की निकासी पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं. 7 सितंबर को जारी येलो फ्लड वार्निंग मैसेज के मुताबिक, अगर मैथन और पंचेत से संयुक्त रूप से 50 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने की स्थिति बनती है, तो निचले इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की जा सकती है.

छह घंटे में जारी हो सकती है चेतावनी
DVRRC के अनुसार, हालात गंभीर होने पर तय प्रक्रिया के तहत छह घंटे के भीतर फ्लड वार्निंग जारी करने की कार्रवाई पूरी की जा सकती है. समिति के सदस्य सचिव संजीव कुमार ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी पुष्टि और कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

लगातार बारिश के कारण मैथन और पंचेत डैम के जलस्तर और डिस्चार्ज पर लगातार नजर रखी जा रही है. हाल के दिनों में दोनों डैम से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद दामोदर नदी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा था. ऐसे में प्रशासन और संबंधित विभागों को अलर्ट रहने को कहा गया है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !