Bigg Boss 20 Grand Premiere: सलमान खान के रियलिटी शो "बिग बॉस 20" का ग्रैंड प्रीमियर शुरू हो चुका है. शो में कई चर्चित चेहरों की एंट्री ने शुरुआत से ही माहौल बना दिया है. ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम अपने दोनों बच्चों के साथ शो में पहुंचीं. सलमान खान ने उनका खास अंदाज में स्वागत किया.
घर में जाने से पहले मैरी कॉम ने अपनी मजबूत पर्सनैलिटी की झलक दिखाई. उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को भी विश किया और कहा कि उनके सामने टिकने के लिए कंटेस्टेंट्स को लंबी रेस का घोड़ा बनना होगा.
लव गिल और रिया अहीर के बीच बिग बॉस के घर में एंट्री को लेकर मुकाबला हुआ. दोनों के बीच मंच पर बहस भी देखने को मिली. इसके बाद जनता की वोटिंग से फैसला हुआ. लव गिल को ज्यादा वोट मिले और उन्हें घर में जगह मिल गई. वहीं रिया अहीर का सफर प्रीमियर पर ही खत्म हो गया.
आम्रपाली दुबे का ग्लैमरस अंदाज
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने ब्लैक साड़ी में शानदार एंट्री की. उन्होंने "आप जैसा मेरी जिंदगी में कोई आए तो बात बन जाए" गाने पर परफॉर्मेंस दी. आम्रपाली ने कहा कि दर्शकों ने उन्हें अब तक बहू के किरदार में देखा है, लेकिन इस बार वह अपना नया अंदाज दिखाने आई हैं. निरहुआ ने भी उन्हें विश किया.
ईशा रिखी की कहानी ने किया भावुक
पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने अपनी पुरानी लव लाइफ का जिक्र किया. रिश्ते में मिले दर्द को याद करते हुए वह भावुक हो गईं और रो पड़ीं. सलमान खान ने उन्हें अतीत पीछे छोड़कर बिग बॉस के घर में नई शुरुआत करने की सलाह दी.