UIIC AO Recruitment 2026: सरकारी बीमा कंपनी में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड यानी UIIC ने प्रशासनिक अधिकारी Scale I के 225 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर 2026 से शुरू होंगे. उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. 200 पद प्रशासनिक अधिकारी सामान्य के लिए इस भर्ती में कुल 225 पद हैं. इनमें प्रशासनिक अधिकारी सामान्य के 200 पद शामिल हैं. वहीं, प्रशासनिक अधिकारी हिंदी अधिकारी के 25 पद रखे गए हैं.उम्मीदवार आवेदन शुरू होने के बाद UIIC के आधिकारिक पोर्टल से फॉर्म भर सकेंगे.
कौन कर सकता है आवेदन
प्रशासनिक अधिकारी सामान्य पद के लिए ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन जरूरी है.इसमें कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए. हिंदी अधिकारी पद के लिए हिंदी विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए. साथ ही ग्रेजुएशन में अंग्रेजी विषय या माध्यम के रूप में होना जरूरी है. उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए. उम्र की गणना 30 जून 2026 के आधार पर होगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.
परीक्षा और इंटरव्यू से होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले स्क्रीनिंग होगी. इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा होगी. इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और वर्णनात्मक परीक्षा शामिल होगी. अंतिम चरण में इंटरव्यू होगा. इन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
1.56 लाख रुपये तक होगी बेसिक सैलरी चयनित उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी मिलेगी. प्रशासनिक अधिकारी पद पर बेसिक पे 82,485 रुपये से शुरू होगा. यह 1,56,745 रुपये प्रतिमाह तक जा सकता है. इसके अलावा नियम के अनुसार दूसरे भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.
आवेदन के लिए कितना शुल्क लगेगा
सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. SC, ST और दिव्यांग यानी PwBD उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है.बUIIC के स्थायी कर्मचारियों को भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा.
अक्टूबर में हो सकती है पहली परीक्षा
भर्ती की शुरुआती योजना के अनुसार Tier I परीक्षा 22 अक्टूबर 2026 को हो सकती है.
इसके बाद Tier II परीक्षा 30 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है. Tier II में मुख्य और वर्णनात्मक परीक्षा होगी. उम्मीदवार परीक्षा से करीब 7 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. फिलहाल उम्मीदवारों को आवेदन शुरू होने का इंतजार करना है. आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद योग्य उम्मीदवार समय सीमा के अंदर अपना फॉर्म भर सकते हैं.