Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Giridih News: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे बाबूलाल मरांडी, चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Giridih News: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद सोमवार को उनके आवास पर शोक जताने वालों का पहुंचना जारी रहा. इसी क्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी उनके आवास पहुंचे. बाबूलाल मरांडी ने सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की.

बोले- झारखंड की राजनीति के लिए बड़ी क्षति
बाबूलाल मरांडी ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने कहा कि दोनों अलग-अलग राजनीतिक दलों और विचारधाराओं से जुड़े होने के बावजूद उनके बीच लगातार संवाद बना रहा. उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी कई मौकों पर दोनों के बीच सवाल-जवाब और राजनीतिक बहस होती थी. इस दौरान सुदिव्य कुमार सोनू का बेबाक और मुखर अंदाज देखने को मिलता था.

विधानसभा में मजबूती से रखते थे सरकार का पक्ष
बाबूलाल मरांडी के अनुसार, सुदिव्य कुमार सोनू विधानसभा में सरकार की ओर से मजबूती से अपनी बात रखते थे. विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों का वे स्पष्ट और बेबाक तरीके से जवाब देते थे. उन्होंने कहा कि अपनी बात को खुलकर रखने की शैली सुदिव्य कुमार सोनू की राजनीतिक पहचान का हिस्सा थी. उनका व्यक्तित्व भी काफी मुखर था और वे अपने विचार स्पष्ट रूप से सामने रखते थे.

परिवार को दी सांत्वना
बाबूलाल मरांडी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य रखने की सांत्वना दी. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की. सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की ओर से लगातार शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !