Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Toxic OTT Rights: यश की Toxic को बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर भी झटका, 150 करोड़ के ऑफर से 30 करोड़ तक पहुंची बात

Toxic OTT Rights: यश की फिल्म Toxic को लेकर OTT से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के बाद फिल्म के डिजिटल राइट्स की कीमत काफी कम हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज से पहले फिल्म के OTT राइट्स के लिए 150 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था. लेकिन मेकर्स ने यह ऑफर नहीं लिया. उन्हें उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट होगी. इसके बाद इसके OTT राइट्स 200 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिक सकते हैं.

अब 30 करोड़ तक पहुंचा ऑफर
फिल्म रिलीज होने के बाद इसकी कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. कमजोर कहानी और खराब रिव्यू का असर फिल्म के कलेक्शन पर भी दिखा. दर्शकों की संख्या कम होने लगी. इसका असर अब फिल्म की OTT कीमत पर भी पड़ा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अब सभी भाषाओं के पोस्ट थिएट्रिकल राइट्स के लिए करीब 30 करोड़ रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं. यानी शुरुआती 150 करोड़ रुपये के ऑफर के मुकाबले यह रकम काफी कम है.

OTT वर्जन को नए तरीके से तैयार करने की तैयारी
कम कीमत के ऑफर से मेकर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है. इसी वजह से टीम अब नई रणनीति पर काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के OTT वर्जन की एडिटिंग में बदलाव करने की योजना है. कोशिश है कि डिजिटल दर्शकों के लिए फिल्म को ज्यादा बेहतर बनाया जाए. इसके बाद मेकर्स को OTT प्लेटफॉर्म से बेहतर डील मिलने की उम्मीद है.

टीवी राइट्स से भी कम कमाई की उम्मीद
Toxic के सामने परेशानी सिर्फ OTT तक सीमित नहीं है. फिल्म के सैटेलाइट राइट्स को लेकर भी उम्मीदें कमजोर बताई जा रही हैं. फिल्म में काफी हिंसा और एडल्ट कंटेंट होने की वजह से टीवी पर इसके प्रसारण को लेकर सीमाएं हो सकती हैं. इस कारण सैटेलाइट राइट्स से ज्यादा कमाई होने की संभावना कम बताई जा रही है.

OTT रिलीज पर अभी साफ नहीं है तस्वीर
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी Toxic को 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. फिल्म में यश मुख्य भूमिका में हैं. अब फिल्म की OTT रिलीज कब होगी और किस प्लेटफॉर्म पर होगी, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है. फिलहाल मेकर्स OTT वर्जन और राइट्स को लेकर आगे की रणनीति पर काम कर रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !