Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Jharkhand Congress: डॉ. प्रसाद सिरिवेला को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाए जाने पर केशव महतो कमलेश ने दी बधाई, रांची परिसदन में हुई मुलाकात

Jharkhand Congress: कांग्रेस ने डॉ. प्रसाद सिरिवेला को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी बनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी है. जिम्मेदारी मिलने के बाद झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं.

इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रांची परिसदन में प्रसाद सिरिवेला से मुलाकात की. उन्होंने नई भूमिका के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की.

झारखंड से महाराष्ट्र तक संगठन की जिम्मेदारी
प्रसाद सिरिवेला कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं. झारखंड संगठन के साथ भी उनका पुराना जुड़ाव रहा है और वह यहां पार्टी के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. अब महाराष्ट्र में पार्टी संगठन को संभालना उनके सामने नई चुनौती होगी. मुलाकात के दौरान कांग्रेस संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई.

संगठन को मजबूत करने की उम्मीद
केशव महतो कमलेश ने कहा कि पार्टी ने सिरिवेला को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव का लाभ महाराष्ट्र कांग्रेस को मिलेगा और संगठन को मजबूती मिलेगी.

झारखंड कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी प्रसाद सिरिवेला को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !