Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Lok Sabha By Election 2026: 1 लोकसभा और 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव घोषित, 9 सितंबर से भरे जाएंगे पर्चे, 6 अक्टूबर को मतदान

Lok Sabha By Election 2026: देश के तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. चुनाव आयोग ने इन सीटों के लिए पूरा चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है. इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजे सामने आएंगे.


9 सितंबर से शुरू होगा नामांकन
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन की प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी. उम्मीदवार 16 सितंबर तक अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे. 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. इसके बाद उम्मीदवार 19 सितंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे.

इन सीटों पर होगा उपचुनाव
असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव होगा. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर भी वोटिंग होगी. तमिलनाडु की मदुरंथकम और धरापुरम विधानसभा सीट पर चुनाव कराया जाएगा. इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा.

इस्तीफे के बाद खाली हुईं सीटें
इन सभी सीटों पर मौजूदा जनप्रतिनिधियों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव की स्थिति बनी है. असम की नागांव लोकसभा सीट सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के पद छोड़ने के बाद खाली हुई थी. पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे से नंदीग्राम सीट खाली हुई. रेजीनगर सीट से हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद यहां भी उपचुनाव जरूरी हो गया. तमिलनाडु में मदुरंथकम सीट विधायक मरगथम कुमारवेल के इस्तीफे के बाद खाली हुई. धरापुरम सीट से पी. सत्यभामा के इस्तीफे के बाद यह सीट भी रिक्त हो गई. पुडुचेरी की थट्टानचावडी सीट एन. रंगासामी के हटने के बाद खाली हुई थी.

SIR को लेकर भी विवाद जारी
उपचुनाव के ऐलान के साथ ही वोटर लिस्ट के Special Intensive Revision यानी SIR को लेकर विवाद भी चर्चा में है. पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी ने चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने अवैध घुसपैठियों की पहचान के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर आपत्ति जताई. कुरैशी ने तंज कसते हुए कहा कि मतदाता सूची से करीब 14 से 15 करोड़ नाम हटाने जैसा नामुमकिन काम पूरा करने के लिए चुनाव आयोग बधाई का हकदार है. फिलहाल इन 6 सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. 6 अक्टूबर को मतदान के बाद 9 अक्टूबर को मतगणना होगी. इसके साथ ही इन सीटों पर नए जनप्रतिनिधियों की तस्वीर भी साफ हो जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !