Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-08

Jharkhand Breaking: JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले को लेकर एक्शन में CID, JSSC दफ्तर पहुंचकर खंगाले डिजिटल डेटा और आंसर शीट

Jharkhand Breaking: JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही CID मंगलवार को JSSC कार्यालय पहुंची. टीम ने परीक्षा से जुड़े रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की पड़ताल शुरू की है. जांच के दौरान परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से जुड़े दस्तावेज और उनकी आंसर शीट भी देखी जा रही है. टीम इन रिकॉर्ड के जरिए परीक्षा प्रक्रिया में किसी तरह की अनियमितता हुई या नहीं, इसका पता लगाने में जुटी है.

JSSC कर्मचारियों से भी पूछताछ
CID की टीम ने आयोग के कर्मचारियों से भी जानकारी ली. जांच अधिकारी परीक्षा से जुड़े रिकॉर्ड जुटाने के साथ कर्मचारियों से जरूरी सवाल कर रहे हैं.

फिलहाल जांच जारी है. CID की पड़ताल से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी किस स्तर पर हुई और इसमें किन लोगों की भूमिका रही.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !