Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-09

Ranchi News: 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा मामले में 2 आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Ranchi News: 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी सुमन सौरव की जमानत याचिका और पवन कुमार सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर रांची की अदालत में सुनवाई पूरी हो गई। अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।


मामले में सुमन सौरव ने नियमित जमानत के लिए याचिका दाखिल की है, जबकि पवन कुमार सिंह की ओर से गिरफ्तारी से राहत के लिए अग्रिम जमानत की मांग की गई है। अदालत ने सुनवाई पूरी करने के बाद फिलहाल दोनों याचिकाओं पर निर्णय नहीं सुनाया है।

21 जुलाई की छापेमारी में मिले थे दस्तावेज

14वीं JPSC से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच के दौरान CID ने 21 जुलाई को छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे। इसके बाद जांच आगे बढ़ाते हुए 30 जुलाई को सुमन सौरव को गिरफ्तार किया गया था।


मामले में 20 से अधिक गिरफ्तारियां

JPSC फर्जीवाड़े की जांच में CID की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक इस मामले में 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसी मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !