Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-09

Ranchi News: 14वीं JPSC और JSSC-CGL मामले में CBI जांच की मांग, हरिशरण देवगन की याचिका पर अब 15 सितंबर को सुनवाई

Ranchi News: 14वीं JPSC परीक्षा और JSSC-CGL-2023 की CBI जांच की मांग को लेकर हरिशरण देवगन की ओर से दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अब 15 सितंबर को सुनवाई होगी। पहले इस मामले की सुनवाई 11 सितंबर को निर्धारित थी।


राज्य सरकार को मिल चुका है नोटिस

CBI जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी नोटिस राज्य सरकार को प्राप्त हो चुका है। अदालत ने राज्य सरकार समेत सभी प्रतिवादियों को सुनवाई की तारीख पर नोटिस का जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।


24 अगस्त को हुई थी पिछली सुनवाई

इस मामले पर 24 अगस्त को CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने सुनवाई की थी। सुनवाई के बाद अदालत ने राज्य सरकार, CBI, JPSC, JSSC और केंद्र सरकार को नोटिस जारी करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस की प्रत्यक्ष रूप से तामील कराने की अनुमति भी दी थी। इसके तहत राज्य सरकार की ओर से अदालत में मौजूद अधिवक्ता को उसी दिन नोटिस की प्रति उपलब्ध करा दी गई थी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !