Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-10

MLA Saryu Roy: गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विधायक सरयू राय के आवास पर किया गया, रामार्चा पूजा का भव्य आयोजन, कल होगा रुद्राभिषेक

MLA Saryu Roy: आज पूर्णिमा के पावन अवसर पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निजी आवास पर भव्य रामार्चा पूजा का आयोजन किया गया। यह आयोजन लगातार 25वें वर्ष परंपरागत रूप से आयोजित किया गया, जिसमें शहर के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, एवं राजनेता शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी विशेष रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने पूजन कार्यक्रम में भाग लेकर भगवान राम की आराधना की।


रामार्चा पूजा जो श्रीरामचरितमानस पर आधारित विशिष्ट वैदिक पद्धति से की जाती है, यह पूजा पूरे दिन चला, पूजा का आरंभ मंगलाचरण, कलश स्थापना और रामायण पाठ से हुआ, जिसके बाद रामनाम संकीर्तन, हवन, आरती और प्रसाद वितरण का क्रम चला, पंडितों द्वारा पूरी विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन कार्य संपन्न कराया गया।


सरयू राय ने कहा – "यह सिर्फ पूजा नहीं, आत्मिक साधना है"
इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा 
 रामार्चा पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन को मर्यादा, संयम और सेवा के पथ पर ले जाने की साधना है। पिछले 25 वर्षों से यह पूजा जनसंपर्क और समाजिक चेतना का माध्यम बन चुकी है।"

शहर के प्रतिष्ठित लोग इस पूजा में शामिल हुए पूजन कार्यक्रम में अर्जुन मुंडा के अलावा भाजपा और अन्य दलों के वरिष्ठ नेता, बुद्धिजीवी, व्यापारी वर्ग, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने राम भक्तिभाव में लीन होकर पूजा का हिस्सा बनें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !