Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Ranchi News: रांची में 459 पुलिसकर्मियों का तबादला, लंबे समय से एक जगह तैनात जवानों का बदला पदस्थापन

Ranchi News: रांची जिले में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात 459 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में एसएसपी राकेश रंजन ने आदेश जारी किया है।


तबादला सूची में 261 पुरुष आरक्षी, 126 हवलदार और 68 महिला आरक्षी शामिल हैं। सभी को अलग-अलग थाना, पिकेट, टीओपी और ओपी में पदस्थापित किया गया है।


थाना, पिकेट, टीओपी और ओपी में नई तैनाती

तबादले के बाद संबंधित हवलदार और आरक्षियों को जिले के विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठानों में भेजा गया है। लंबे समय से एक ही जगह पर कार्यरत पुलिसकर्मियों के पदस्थापन में यह बदलाव किया गया है।

नए पदस्थापन स्थल पर जल्द योगदान देने का निर्देश

तबादला किए गए सभी 459 पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार, इस बदलाव से पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !