Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Bank Strike Alert: समय रहते निपटा लें जरूरी काम, 11 सितंबर को बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल; लगातार तीन दिन बंद रहेंगी शाखाएं

Bank Strike Alert: बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे समय रहते पूरा कर लें. 11 सितंबर को देशभर के राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल का ऐलान किया गया है. इसके बाद 12 और 13 सितंबर को शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. यानी बैंक शाखाओं में लगातार तीन दिन सामान्य कामकाज प्रभावित रहेगा.

क्यों हो रही है हड़ताल?
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. बैंक कर्मचारियों की लंबित मांगों और पुराने समझौतों को लागू करने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है.

ग्राहक पहले निपटा लें ये काम
हड़ताल के दिन बैंक शाखाओं में कैश निकासी, चेक जमा करने, बैंक ट्रांसफर और दूसरे काउंटर से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि अगर कोई जरूरी बैंकिंग काम है तो उसे 11 सितंबर से पहले पूरा कर लें.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !