Ranchi Home Guard Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। जहां राजधानी राँची में होमगार्ड की बहाली की प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक और राहत की खबर सामने आई है। एक बार फिर झारखंड सरकार ने होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दी है। इस बार 16 जुलाई 2025 अंतिम तिथि राखी गई है।आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट Recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कई सारी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।
जाने कितने पदों पर है बहाली
ग्रामीण गृह रक्षक- 1276 पद
शहरी गृह रक्षक- 338 पद
किन क्षेत्र में है बहाली
कांके, रातु, चान्हो, माण्डर, लापुंग, बुढमू, बेड़ो, नामकुम, अनगढ़ा, सिल्ली, खलारी, नगड़ी, इटकी, राहे, बुण्डू, सोनाहातु, तमाड़, ओरमांझी सहित अन्य प्रखंड।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
होमगार्ड की बहाली के अंतर्गत ग्रामीण गृह रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 7वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि शहरी गृह रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करे तो आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। सारे कैटिगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 200 रुपए का शूल देना होगा।
इन पदों के लिए कैसे करे आवेदन
होमगार्ड भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा rpotalhg.egovran.in ।इसके बाद होमपेज पर क्लिक करे जहां आपको Apply Online ka लिंक मिलेगा।अब आपको खुद का रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करना होगा।ऐसा करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें और सारे डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।और इस प्रोसेस के बाद 200 रूपये के शुल्क का भुगतान करें।लास्ट में फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट रख ले। ऐसे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है युवाओं के लिए ये एक सुनहरा मौका है, इस मौके को अपने साथ से जाने न दे।