Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Ranchi Crime News: मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, खेलगांव से आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची में सेना के मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. बेरोजगार युवक को सरकारी नौकरी का भरोसा देकर उससे लाखों रुपये ठग लिए गए. शिकायत मिलने के बाद नामकुम थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की. पुलिस टीम ने खेलगांव पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर एक आरोपी को पकड़ा है.

खेलगांव से गौतम सिंह गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खेलगांव इलाके से गौतम सिंह को हिरासत में लिया. उसे नामकुम थाना लाकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी के इस मामले में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं.

सेना के इंजीनियरिंग विभाग में नौकरी का दिया झांसा
बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवक को सेना के इंजीनियरिंग विभाग में पक्की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था. नौकरी की उम्मीद में युवक ने आरोपी को लाखों रुपये दे दिए. बाद में जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो उसने नामकुम थाने में लिखित शिकायत दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

गिरोह से जुड़े लोगों की भी तलाश
पुलिस को शक है कि इस ठगी के पीछे कोई संगठित गिरोह हो सकता है. आशंका है कि गिरोह सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को निशाना बनाता है. पूछताछ के दौरान पुलिस ठगी की कुल रकम और गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है. फिलहाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है. पुलिस की ओर से आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !