Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Duleep Trophy: ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी का चैंपियन, 13 साल बाद ऐतिहासिक ट्रॉफी पर किया कब्जा

Duleep Trophy: ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है. एमए चिदंबरम स्टेडियम में साउथ जोन के खिलाफ फाइनल ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में बड़ी बढ़त के कारण ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया. इस जीत के साथ ईस्ट जोन ने 13 साल बाद ट्रॉफी पर कब्जा किया है. टीम ने इससे पहले 2012-13 में यह खिताब जीता था.

ईशान किशन का बल्ला गरजा
फाइनल में ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. कप्तान ईशान किशन ने 334 गेंदों पर 270 रन बनाकर इस स्कोर की नींव रखी. उनकी पारी में 30 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. कुमार कुशाग्र ने भी 101 रन की शतकीय पारी खेली. शिखर मोहन ने 85, अभिमन्यु ईश्वरन ने 72, अनुकूल रॉय ने 45 और मोहम्मद कौनेन कुरैशी ने 40 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों पर 44 रन की तेज पारी खेली.

साउथ जोन 336 रन पर सिमटा
708 रन के जवाब में साउथ जोन की टीम 336 रन ही बना सकी. तिलक वर्मा 99 रन बनाकर शतक से चूक गए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 62 रन बनाए. ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार ने तीन विकेट लिए. मोहम्मद शमी, मोहम्मद कौनेन कुरैशी और शिखर मोहन को दो-दो विकेट मिले. इस तरह ईस्ट जोन को पहली पारी में 372 रन की बढ़त हासिल हुई, जो आखिरकार खिताब दिलाने में निर्णायक साबित हुई.

दूसरी पारी में भी ईस्ट जोन का दबदबा
ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी जारी रखी और मैच ड्रॉ होने तक 7 विकेट पर 388 रन बना लिए. ईशान किशन ने इस पारी में भी 80 रन बनाए. मोहम्मद कौनेन कुरैशी ने 190 गेंदों पर नाबाद 116 रन की पारी खेली. अनुकूल रॉय ने 64 रन बनाए, जबकि शिखर मोहन ने भी अर्धशतक जड़ा. पहली पारी की बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को चैंपियन घोषित किया गया.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !