Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Jamshedpur News: बुलेट और बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर लगाया तो खैर नहीं! बिष्टुपुर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान

Jamshedpur News: जमशेदपुर में तेज और कर्कश हॉर्न जैसी आवाज पैदा करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. बिष्टुपुर ट्रैफिक थाना की टीम ने नियमों के विपरीत साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों की जांच शुरू की है. अभियान के दौरान अब तक 8 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है.

ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस का फोकस
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मोडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज शहर में ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के साथ आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है. पुलिस का कहना है कि बुजुर्गों, मरीजों और विद्यार्थियों को ऐसी तेज आवाज से विशेष परेशानी हो सकती है. इसी को देखते हुए अलग-अलग इलाकों में दोपहिया वाहनों की जांच की जा रही है.

नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
जांच के दौरान ऐसे वाहनों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनमें कंपनी के निर्धारित मानक के बजाय मोडिफाइड साइलेंसर लगाए गए हैं. अब तक 8 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है. ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे दोपहिया वाहनों में निर्माता कंपनी द्वारा निर्धारित मानक साइलेंसर का ही इस्तेमाल करें.

आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मोडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित वाहन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के साथ शहर में अनावश्यक ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !