Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification
✖

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Aaj Ka Panchang: भाद्रपद कृष्ण अमावस्या का समापन, जानिए आज की तिथियां, नक्षत्र और दिन भर के शुभ-अशुभ

Aaj Ka Panchang: शुक्रवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि सुबह 08:56 बजे तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शुरू हो जाएगी. दिनभर सूर्य दक्षिणायन और शरद ऋतु का प्रभाव रहेगा. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 01:16 बजे तक रहेगा, फिर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा. चंद्रमा शाम 07:08 बजे तक सिंह राशि में रहेंगे, इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे.

आज की तिथि और नक्षत्र

शक संवत 1948 और विक्रम संवत 2083 के अनुसार 11 सितंबर को भाद्रपद कृष्ण अमावस्या है. सुबह 08:56 बजे के बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 01:16 बजे तक रहेगा. इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ होगा. साध्य योग शाम 05:02 बजे तक रहेगा, फिर शुभ योग शुरू होगा.

सूर्य-चंद्रमा की स्थिति

सूर्य देव सिंह राशि में स्थित हैं. चंद्रमा शाम 07:08 बजे तक सिंह राशि में रहेंगे और इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्योदय सुबह 06:04 बजे और सूर्यास्त शाम 06:31 बजे होगा. चंद्रोदय सुबह 06:06 बजे तथा चंद्रास्त शाम 06:30 बजे बताया गया है.

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:53 बजे से 12:42 बजे तक रहेगा. इस दौरान शुभ कार्य किए जा सकते हैं. अमृत काल सुबह 07:05 बजे से 08:37 बजे तक रहेगा.

आज का चौघड़िया

चर मुहूर्त: सुबह 06:04 से 07:37 बजे तक.

लाभ मुहूर्त: सुबह 07:37 से 09:11 बजे तक.

अमृत मुहूर्त: सुबह 09:11 से 10:44 बजे तक.

काल मुहूर्त: सुबह 10:44 से दोपहर 12:18 बजे तक.

इन समयों में रहें सावधान

शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक और यमगंड दोपहर 03:30 से शाम 05:00 बजे तक रहेगा.

शुक्रवार को करें ये उपाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष माना जाता है. आज मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाकर लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !