Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Ranchi News: रांची में सेना, MES और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: सेना, MES और रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से पैसे ठगने के मामले में रांची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई कोलकाता मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर की गई.


गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है. वह रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित आरटीसी स्कूल के पास लवकुश टावर का रहने वाला बताया गया है. पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने उसे रिंग रोड स्थित एक होटल से पकड़ा.

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देता था. इसके बाद सेना और MES के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य दस्तावेज देकर उन्हें विश्वास में लिया जाता था.


जांच में कई दस्तावेज फर्जी पाए गए

मामले की जांच के दौरान कई दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं. प्राथमिकी में शिकायतकर्ता योगेश कुमार ने पुलिस को बताया है कि उसने ऑनलाइन माध्यम से 6.50 लाख रुपये दिए थे. इस मामले में चंदन कुमार सिंह और मृत्युंजय कुमार के नाम भी सामने आए हैं. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है. साथ ही मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !