Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Jamshedpur News: सोनारी में घर में घुसकर चाकू से हमला और लूट का आरोप, महिला समेत तीन पर कार्रवाई की मांग

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के न्यू ग्वाला बस्ती में घर में घुसकर मारपीट, चाकू से हमला और नकदी-आभूषण लूटने का मामला सामने आया है. न्यू ग्वाला बस्ती निवासी सब्जी विक्रेता दिनेश साह ने सोनारी थाना में शिकायत देकर एक महिला, उसके बेटे कुंदन साह और बेटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.


शिकायत के अनुसार, दिनेश साह 11 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8 बजे अपने गांव सिवान से सोनारी स्थित घर पहुंचे थे और नहाने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान महिला, कुंदन साह और उसकी बेटी कथित तौर पर उनके घर में घुस आए. आरोप है कि महिला ने कुंदन साह से चाकू लाने को कहा. इसके बाद उसकी बेटी अपने घर से चाकू लेकर आई और कुंदन साह को दिया.

दिनेश साह ने शिकायत में आरोप लगाया है कि कुंदन साह ने चाकू से उनके गले, हाथ और कान पर वार किया, जिससे वह घायल हो गए. इसके बाद कुंदन साह ने मोटी लकड़ी से उनकी कमर और पीठ पर भी प्रहार किया तथा उनकी स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया.

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी महिला ने उनकी पत्नी के हाथ में दांत से काटकर उसे घायल किया. इसके बाद उसके कान से सोने का टॉप समेत दो छोटे सोने के आभूषण और दो चांदी के आभूषण ले लिए गए.


बेटी की शादी के लिए रखे 50 हजार रुपये ले जाने का आरोप

दिनेश साह ने शिकायत में बताया है कि वह अपनी बेटी की शादी की तैयारी के लिए ससुराल से 50 हजार रुपये लेकर आए थे. आरोप है कि उनके कमरे में रखे बैग से कुंदन की बेटी ने यह रकम निकाल ली.

शिकायतकर्ता ने कहा है कि यह पहली घटना नहीं है और आरोपित लोग पहले भी उनके तथा परिवार के साथ मारपीट करते रहे हैं. घटना के बाद उन्होंने खुद और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर खतरा जताया है. दिनेश साह ने पुलिस से तीनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने, घर से ले जाए गए नकदी और आभूषणों की बरामदगी कराने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !