Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Myanmar Mandalay Airport: म्यांमार के मंडाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 6 सुसाइड ड्रोन से हमला, सुरक्षा कारणों से 3 दिनों के लिए उड़ानें बंद

Myanmar Mandalay Airport: म्यांमार के मंडाले अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को ड्रोन हमले के बाद बंद कर दिया गया है. सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट की गतिविधियां तीन दिनों तक रोकने का फैसला लिया गया है. यह फैसला एयरपोर्ट परिसर पर छह सुसाइड ड्रोन से हमले के अगले दिन लिया गया. हमले के बाद कुछ घरेलू उड़ानों के समय में भी बदलाव हुआ.

एयर डिफेंस सिस्टम ने ड्रोन रोके
म्यांमार की सैन्य समर्थित सरकार के मुताबिक सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की. एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से सभी ड्रोन में मौजूद विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया गया. सरकार का कहना है कि हमले में किसी की मौत या घायल होने की जानकारी नहीं है.

एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई
एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि एयरपोर्ट शुक्रवार, शनिवार और रविवार तक बंद रहेगा. आधिकारिक तौर पर इसे रखरखाव का काम बताया गया है. लेकिन ड्रोन हमले के बाद एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

मंडाले एयरपोर्ट काफी अहम है
मध्य म्यांमार में स्थित मंडाले अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा देश के प्रमुख एयरपोर्ट में शामिल है. यहां से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन होता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके रनवे का इस्तेमाल सैन्य जेट विमानों के लिए भी किया जाता है. ऐसे में यह एयरपोर्ट सैन्य नजरिए से भी काफी महत्वपूर्ण है.

विद्रोही गुटों पर लगाया आरोप
म्यांमार की सैन्य सरकार ने हमले के लिए लोकतंत्र समर्थक विद्रोही गुटों को जिम्मेदार बताया है. हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके पर नजर रख रही हैं. मामले की जांच जारी है और एयरपोर्ट को लेकर आगे का फैसला सुरक्षा स्थिति के आधार पर लिया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !