Jamshedpur News: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में पुराने विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर की रात करीब 10 बजे मो. कासीम के घर पर मो. दिलरेज, मो. दिलशान, जीसान और मो. जसीम मारपीट करने के लिए दरवाजा धकेल रहे थे। इसी दौरान कासीम का दोस्त मो. कैफ मौके पर पहुंचा।
पुलिस के मुताबिक, मो. दिलरेज और उसके साथियों ने मो. कैफ के माथे और कंधे पर भारी धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल कैफ को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश में SIT गठित
घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. दिलरेज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया गया है। SIT की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
कदमा थाना में BNS की धाराओं में मामला दर्ज
इलाज के बाद घायल मो. कैफ ने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। इसके आधार पर कदमा थाना में दिनांक 11 सितंबर 2026 को धारा 126(2), 109(1) और 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।