Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Jamshedpur News: बिरसानगर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-1 में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. गंभीर हालत में उसे टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार रात उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान तनुश्री दास के रूप में हुई है. उसकी शादी करीब पांच महीने पहले हुई थी और वह पति के साथ बिरसानगर में रह रही थी.

विवाद के बाद उठाया कदम
परिजनों के अनुसार, बुधवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद तनाव में तनुश्री ने फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलते ही पति ने उसे फंदे से नीचे उतारा. इसके बाद इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके.

पति ने प्रेम विवाह की बताई बात
तनुश्री के पति ने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. करीब पांच महीने पहले ही दोनों ने शादी की थी. उसने बताया कि तनुश्री दूसरे के घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती थी. उसके अनुसार, बुधवार को दोनों के बीच विवाद हुआ था और इसके बाद ही तनुश्री ने यह कदम उठाया.

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस अब महिला के आत्महत्या करने के कारणों की जांच कर रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !