Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Jamshedpur News: SIR-2026 के तहत कोल्हान आयुक्त ने जमशेदपुर समाहरणालय में दस्तावेज सत्यापन कार्य की समीक्षा की

Jamshedpur News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत चल रही दावा-आपत्ति और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया की कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने समीक्षा की। उन्होंने जमशेदपुर समाहरणालय पहुंचकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DEO) स्तर पर किए जा रहे दस्तावेज सत्यापन कार्य की प्रगति का जायजा लिया।


इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने आयुक्त को SIR-2026 के तहत DEO स्तर पर प्राप्त प्रकरणों, संलग्न दस्तावेजों के सत्यापन और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी। आयुक्त ने सत्यापन प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समयबद्ध सत्यापन के निर्देश

आयुक्त ने निर्देश दिया कि SIR-2026 के तहत प्राप्त दस्तावेजों और संबंधित अभिलेखों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सावधानीपूर्वक जांच की जाए। सत्यापन के दौरान तथ्यों और दस्तावेजों की समुचित जांच के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।


उन्होंने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जरूरत के अनुसार संबंधित मतदाताओं को प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर ईआरओ-सह-अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह सहित संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !