Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Seraikela News: सरायकेला जनता दरबार में डीसी ने सुनीं जन-समस्याएं, राशन, सड़क निर्माण व नो-एंट्री से जुड़े मामलों पर दिए जांच के आदेश

Seraikela News: किसी को राशन कार्ड से नाम हटने की वजह से खाद्यान्न नहीं मिल रहा था, तो किसी ने सड़क निर्माण और भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री की मांग रखी. शुक्रवार को सरायकेला समाहरणालय में हुए साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

सरायकेला-राजनगर सड़क और नो-एंट्री का मामला
जनता दरबार में सरायकेला-राजनगर सड़क के निर्माण से जुड़ा आवेदन भी आया. इसके साथ ही सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग रखी गई. उपायुक्त ने संबंधित विभाग को मामले पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. सिनी पंचायत के ग्राम सिदमा में प्राथमिक विद्यालय तक सड़क निर्माण को लेकर भी ग्रामीणों ने आवेदन दिया. वहीं, ईचागढ़ प्रखंड में खराब और अधभरे कुएं के जीर्णोद्धार की मांग भी जनता दरबार में रखी गई.

भूमि, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी शिकायतें भी पहुंचीं
जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामले भी सामने आए. इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और मनरेगा से संबंधित कई शिकायतें लोगों ने उपायुक्त के सामने रखीं. उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना. उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी संबंधित आवेदकों को भी दी जाए.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !