Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-14

Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 15 से 17 सितंबर तक वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून की सक्रियता अभी बनी हुई है. 14 सितंबर से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 15 से 17 सितंबर के बीच वज्रपात और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

आज कई इलाकों में बारिश के आसार
14 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

रांची में तीन दिन बारिश की संभावना
राजधानी रांची में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है. एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
आज रांची का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है.

15 सितंबर को भी बारिश के आसार हैं और तापमान 31 से 23 डिग्री के आसपास रह सकता है. 16 सितंबर को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है. 17 सितंबर को तापमान 30 और 22 डिग्री के आसपास रह सकता है. वहीं 18 और 19 सितंबर को भी बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है.

तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है.
इसके बाद तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से ज्यादा बारिश
मानसून सीजन में 1 जून से अब तक झारखंड में 869.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है. इस अवधि में सामान्य बारिश 906.9 मिमी होनी चाहिए थी. इस हिसाब से राज्य में अब तक सामान्य से 4 फीसदी कम बारिश हुई है. पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. यहां सामान्य से 45 फीसदी अधिक यानी 1317.5 मिमी बारिश हुई है.

वहीं पाकुड़ में बारिश की सबसे ज्यादा कमी है. यहां सामान्य से 48 फीसदी कम यानी 528.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश से राज्य में बारिश की कमी कुछ हद तक दूर होने की उम्मीद है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !