Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-14

Jamshedpur News: बिष्टुपुर के बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर के पास जमकर हंगामा, कार सवार और ऑटो चालकों में मारपीट, 3-4 लोग घायल

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर के पास सोमवार को सड़क पर जमकर हंगामा हुआ. ऑटो चालकों और एक कार सवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी. घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई. मारपीट में तीन से चार लोगों के घायल होने की सूचना है. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.


ऑटो पलटने के बाद शुरू हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो ऑटो के बीच टक्कर के बाद एक ऑटो पलट गया था. इसी दौरान दूसरा ऑटो कार पर गिर गया. इसके बाद कार सवार और ऑटो चालकों के बीच विवाद बढ़ गया. दोनों ओर से लोग जमा हो गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया.

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
कार सवार का कहना है कि ऑटो के पलटने के बाद दूसरा ऑटो उसकी कार पर गिरा. इसके बाद ऑटो चालकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. वहीं ऑटो चालकों ने इस दावे से इनकार किया है. उनका कहना है कि उनकी कार से कोई टक्कर नहीं हुई थी. ऑटो चालकों का आरोप है कि ऑटो पलटने के बाद कार सवार ने ही विवाद शुरू किया और उनके साथ मारपीट की.

पुलिस ने संभाली स्थिति
हंगामे की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और दोनों पक्षों के लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई. घायलों की पहचान अभी सामने नहीं आई है. यह भी साफ नहीं हो सका है कि घायल लोग ऑटो चालक थे या यात्री. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !