Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-15

Maoist Surrender News: 1 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश ने छोड़ी हथियारबंद दस्ते की कमान, टीम को किया भंग

Maoist Surrender News: पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगने की खबर सामने आई है. संगठन के प्रमुख नेताओं में शामिल असीम मंडल उर्फ आकाश ने अपनी हथियारबंद टीम की कमान छोड़ दी है. आकाश पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है. सूत्रों के मुताबिक, उसने अपनी टीम को भी भंग कर दिया है.

साथियों को अलग-अलग जाने को कहा
सूत्रों के अनुसार, आकाश ने अपने साथियों से अलग-अलग सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा है. उसके इस फैसले के बाद सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी बढ़ गई है. एजेंसियां उसके साथियों और उनके संभावित ठिकानों पर नजर रख रही हैं.

किशनजी की मौत के बाद मिली थी बड़ी जिम्मेदारी
किशनजी की मौत के बाद आकाश को पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन की अहम जिम्मेदारी दी गई थी. इसके बाद वह राज्य में माओवादी गतिविधियों के प्रमुख चेहरों में शामिल हो गया था.

संगठन से अलग होने की पुष्टि नहीं
आकाश के हथियारबंद दस्ते की कमान छोड़ने की खबर के बाद उसके अगले कदम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं. हालांकि, आकाश के माओवादी संगठन से पूरी तरह अलग होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !