Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-15

Jharkhand News: पेंशन में देरी पर बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, बोले- जरूरतमंदों के लिए यही पैसा बड़ा सहारा

Jharkhand News: झारखंड में वृद्ध, विधवा और दिव्यांग लाभुकों को कई महीनों से पेंशन नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि कई जरूरतमंद लोगों को पिछले 5-6 महीने से पेंशन की राशि नहीं मिली है.

महीनों से पेंशन का इंतजार
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पेंशन की रकम लाभुकों के लिए सिर्फ सरकारी सहायता नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों का बड़ा सहारा है. कई बुजुर्ग इसी पैसे से दवाइयां खरीदते हैं, जबकि विधवा और दिव्यांग लाभुकों के परिवारों का जरूरी खर्च भी इसी से चलता है. उन्होंने कहा कि महीनों तक पेंशन नहीं मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की परेशानी बढ़ रही है. ऐसे लोगों के लिए समय पर मिलने वाली राशि काफी महत्वपूर्ण है.

एक हजार रुपये भी बड़ा सहारा
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि किसी के लिए एक हजार रुपये मामूली रकम हो सकती है, लेकिन जरूरतमंद बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग व्यक्ति के लिए यही राशि बड़ी मदद साबित होती है.
किसी बुजुर्ग के लिए इससे दवा खरीदी जाती है, तो किसी विधवा के घर का खर्च चलता है. वहीं, दिव्यांग लाभुक भी इसी राशि से अपनी जरूरी जरूरतें पूरी करते हैं.

बकाया राशि जल्द जारी करने की मांग
बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार से पेंशन भुगतान में हो रही देरी पर तुरंत ध्यान देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि लाभुकों की बकाया पेंशन राशि जल्द से जल्द उनके बैंक खातों में भेजी जानी चाहिए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !