Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-15

Jamshedpur Crime News: बाराद्वारी में महिला से चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार, CCTV में कैद हुई वारदात

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी स्थित गांधी मार्ग के पास सोमवार की सुबह करीब 8 बजे बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला के गले से चेन झपट ली और फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

पीड़िता मनीषा बोस के अनुसार, वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद गांधी मार्ग स्थित अपने घर लौट रही थी. वह घर के पास पहुंचकर गली में जाने ही लगी, तभी पीछे से हेलमेट पहने दो युवक ब्लैक कलर की बाइक से वहां पहुंचे.

दोनों बाइक सवार पहले महिला से आगे निकल गए. आगे गली में रास्ता खत्म होने के कारण उन्होंने बाइक मोड़ी और वापस तेजी से महिला की ओर आए. इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से चेन खींच ली. चेन की कीमत लगभग 2.5 लाख बताई जा रही है. 

चेन लेकर दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा कि यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद महिला ने सीतारामडेरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. .
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !