Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-18

Patna Police Success सब इंस्पेक्टर सुरेश ठाकुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 13 मामलों में वांछित था कुख्यात बुधन यादव

Meta Description

Patna: बिहार के बाढ़ अनुमंडल में वर्ष 2016 में हुए पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश ठाकुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह सफलता बाढ़ पुलिस को मिली है, जिसने नालंदा जिले के हिलसा से कुख्यात अपराधी मुकेश कुमार उर्फ बुधन यादव को गिरफ्तार किया।

 
18 अप्रैल 2016 को बाढ़ थाना क्षेत्र के कांड संख्या 139/2016 में सुरेश ठाकुर की हत्या उस समय कर दी गई थी, जब वे मोकामा के मरांची थाना में पदस्थापित रहते हुए बाढ़ कोर्ट से सरकारी कार्य निपटाकर लौट रहे थे। अपराधियों ने उनकी हत्या कर उनकी सरकारी पिस्टल भी लूट ली थी।
 
बाढ़ एएसपी राकेश कुमार ने जानकारी दी कि बुधन यादव के खिलाफ हत्या, लूट समेत कुल 13 संगीन मामले दर्ज हैं और पटना व नालंदा पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। यह कुख्यात अपराधी फतुहा में भी एक अन्य पुलिस अधिकारी की हत्या कर पिस्टल लूट चुका है।
 
बुधन यादव प्रतिबंधित नक्सली संगठन पी.एल.एफ.आई. का सक्रिय सदस्य है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि संगठन के दो सदस्यों के लापता होने के विरोध में उसने दो पुलिस अधिकारियों की हत्या की थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह हिलसा में नाम बदलकर रह रहा था।
 
फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच कर रही है और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी छानबीन जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !