Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-11

Delhi Judiciary Political Battle: न्यायपालिका पर सियासी संग्राम जस्टिस वर्मा के खिलाफ आएगा महाभियोग

Delhi Judiciary Political Battle: दिल्ली देश की न्यायिक व्यवस्था में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त जांच समिति की रिपोर्ट के बाद सामने आया, जिसमें न्यायमूर्ति वर्मा के सरकारी आवास से कथित रूप से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने की बात सामने आई थी।
केंद्र सरकार अब इस महाभियोग प्रस्ताव को संसद के मानसून सत्र में पेश करने की योजना बना रही है और इसके लिए विपक्षी दलों से समर्थन मांगा गया है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने सैद्धांतिक रूप से समर्थन देने की बात कही है, लेकिन उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट की पूरी पारदर्शिता की भी मांग की है।
जजों के विरुद्ध महाभियोग प्रक्रिया बेहद जटिल होती है और इसके लिए लोकसभा में कम से कम 100 तथा राज्यसभा में 50 सांसदों के हस्ताक्षर की आवश्यकता होती है। कानून मंत्री ने सभी दलों से न्यायपालिका की गरिमा और जवाबदेही को बनाए रखने के लिए इस कदम में साथ आने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !