Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-15

Jamshedpur News: मानगो ट्रांसपोर्ट नगर में 17 सितंबर से शुरू होगा श्री श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, 19 सितंबर को शहनाज अख्तर की होगी भक्ति संध्या

Jamshedpur News: मानगो ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग परिसर में जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से 17 सितंबर से श्री श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाएगा. पूजा को लेकर मंगलवार को संगठन के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई. अध्यक्ष जसवीर सिंह और महामंत्री मनीष सिंह ने बताया कि 17 सितंबर की सुबह 10 बजे भगवान विश्वकर्मा की पूजा शुरू होगी. दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया जाएगा.

17 सितंबर से अखंड रामायण पाठ
पूजा के बाद शाम 7 बजे से अखंड रामायण पाठ शुरू होगा. यह पाठ 18 सितंबर की शाम तक चलेगा. संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, आयोजन को लेकर जरूरी तैयारियां की जा रही हैं.

19 सितंबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या
19 सितंबर को शाम 7 बजे से भक्ति कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें सुप्रसिद्ध भक्ति संगीत गायिका शहनाज अख्तर प्रस्तुति देंगी. इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण भी किया जाएगा. संगठन ने भगवान विश्वकर्मा के भक्तों के साथ शहरवासियों से भी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

20 सितंबर को निकलेगी विसर्जन झांकी
20 सितंबर को दोपहर 3 बजे कार्यालय परिसर से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के साथ झांकी निकाली जाएगी. इसके बाद स्वर्णरेखा नदी में विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा. संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित की जा रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !