Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-15

UPI New Rules: UPI शुल्क को लेकर बड़ा अपडेट, 2,000 रुपये से अधिक के रेलवे टिकट ट्रांसफर पर लगेगा 5 रुपये MDR, P2P भुगतान रहेगा पूरी तरह फ्री

UPI New Rules: UPI से भुगतान करने वाले आम लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. नए नीतिगत ढांचे के तहत व्यक्ति से व्यक्ति यानी P2P ट्रांजेक्शन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा. आम ग्राहकों की जेब पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा, जबकि मर्चेंट ट्रांजेक्शन की कुछ श्रेणियों के लिए MDR का प्रावधान किया गया है. बताया गया है कि करीब 96% मर्चेंट UPI ट्रांजेक्शन पहले की तरह बिना शुल्क के जारी रहेंगे. वहीं, रेलवे टिकट बुकिंग समेत कुछ आवश्यक सेवाओं में तय शर्तों के तहत MDR लागू होगा.

रेलवे टिकट पर 2,000 से ज्यादा के भुगतान पर 5 MDR
रेलवे टिकट बुकिंग, टेलीकॉम, इंश्योरेंस, पेट्रोल-डीजल और कृषि उत्पादों जैसे कम-मार्जिन वाले क्षेत्रों को अलग श्रेणी में रखा गया है. इन सेवाओं में 2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर 5 प्रति ट्रांजेक्शन का फ्लैट MDR तय किया गया है. यह शुल्क ग्राहक से लेने के बजाय मर्चेंट इकोसिस्टम यानी बैंक और पेमेंट प्रोवाइडर्स के बीच लागू होगा.

इसका मतलब है कि रेलवे टिकट बुक करने वाले यात्रियों से अलग से 5 रूपये नहीं वसूला जाएगा. वहीं, 2,000 रुपए तक के रेलवे टिकट भुगतान पर Zero MDR का प्रावधान है.

P2P भुगतान पर नहीं लगेगा कोई शुल्क
एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को UPI के जरिए पैसे भेजने या प्राप्त करने पर किसी तरह का ट्रांजेक्शन शुल्क नहीं लगाया जाएगा. इसमें कोई प्लेटफॉर्म फीस या छिपा हुआ चार्ज भी शामिल नहीं होगा.

कॉपी के मुताबिक, UPI की कुल वैल्यू में P2P ट्रांजेक्शन की हिस्सेदारी करीब 70% है. आम यूजर्स के लिए फ्री ट्रांजेक्शन की संख्या पर भी कोई अलग दैनिक या मासिक कोटा निर्धारित नहीं किया गया है. बैंकों और NPCI की ओर से तय 1 लाख से 5 लाख तक की दैनिक लिमिट ट्रांजेक्शन फीस की सीमा नहीं, बल्कि सुरक्षा से जुड़ी सीमा है.

छोटे दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर्स को राहत
छोटे कारोबारियों को भी MDR से राहत देने का प्रावधान किया गया है. QR कोड के जरिए हर महीने ₹1 लाख तक का भुगतान लेने वाले छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए ट्रांजेक्शन Zero MDR के तहत फ्री रहेंगे. इसके अलावा आम दुकानों पर 2,000 तक की खरीदारी के लिए भी MDR नहीं लगेगा.

बड़े मर्चेंट पेमेंट पर कितना MDR?
2,000 से अधिक के भुगतान की कुछ व्यावसायिक श्रेणियों पर 0.4% MDR लागू किया गया है. इसमें ₹75,000 से अधिक के भुगतान के लिए अधिकतम ₹300 की कैप का प्रावधान बताया गया है. वहीं, शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और ब्रोकर से जुड़े कैपिटल मार्केट भुगतान पर 0.02% MDR की बात कही गई है. इसकी अधिकतम सीमा 300 निर्धारित बताई गई है.

MDR से मिलने वाली राशि का हिस्सा स्पेशल फंड में
नए ढांचे में एक विशेष समर्पित फंड का भी प्रावधान बताया गया है. इसके तहत कुल एकत्रित MDR राशि का 5% हिस्सा इस फंड में डाला जाएगा. इस राशि का इस्तेमाल छोटे शहरों और छोटे कारोबारियों के बीच UPI के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तथा नेटवर्क को मजबूत करने के लिए किया जाएगा.

UPI को सुरक्षित और मजबूत बनाने पर जोर
नए ढांचे का उद्देश्य UPI सिस्टम को लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित बनाए रखना बताया गया है. इसके तहत डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सुरक्षा और फ्रॉड रोकने जैसे पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा. कुल मिलाकर, आम लोगों के P2P भुगतान को मुफ्त रखने के साथ छोटे कारोबारियों को भी राहत देने की कोशिश की गई है. शुल्क का असर मुख्य रूप से तय श्रेणियों के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर पड़ने की बात कही गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !